नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Delhi-NCR Rain Lightening Alert: दिल्ली और एनसीआर में सर्द हवाओं और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। हाल के मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर रात घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को खास तौर पर तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय घने कोहरे के चलते सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गई है। अगले दिन, यानी 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्य...