बल्लभगढ़, सितम्बर 27 -- अशोक जैन दिल्ली NCR के बल्लभगढ़ के सिही गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान में खेलते समय करीब ढाई साल की बच्ची पुराने बोरवेल में गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। बच्ची की पहचान नेहा के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता रामदीन सिही गांव में एक मकान में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में एक पुराना बोरवेल था। रविवार शाम बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक पुराने बोरवेल में गिर गई।बच्ची को निकालने में जुटे ग्रामीण बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर ...