दिल्ली, जून 13 -- कई निवेशकों से जुड़े करोड़ों रुपये के रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे एक भगोड़े अपराधी को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिव नंदन सिंह यादव के रूप में हुई है। वह 2019 में दर्ज नौ प्राथमिकियों में वांछित था। इन मामलों में कई पीड़ितों ने शिकायत की थी कि उन्हें एक ऐसे आवासीय परियोजना में निवेश करने के लिए ठगा गया, जो कभी अस्तित्व में ही नहीं आई। उसे शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या हैकिस ग्रुप के साथ कर रहा था काम पुलिस के अनुसार, ये मामले शाहदरा जिला स्थित कड़कड़डूमा अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी के निर्देश पर दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में पता चला कि सभी शि...