NCR में इन 4 जगहों पर बनाए जाएंगे नए लेबर चौक, काम के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 22 -- यमुना सिटी में औद्योगिक गतिविधियं तेज करने के साथ ही श्रमिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार सेक्टरों में लेबर चौक विकसित करने की तैयारी है। यहां श्रमिकों के लिए रोजगार के साथ ही आवासीय सुविधाएं भी रहेंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि लेबर चौक सेक्टर-8, 14, 24 और 34 में प्रस्तावित किए गए हैं। यह लेबर चौक नोएडा व ग्रेटर नोएडा से कई मायनों में अलग होंगे। इनकी विशेष खासियत यह होगी कि इन लेबर चौकों पर श्रमिकों के लिए रोजगार के साथ आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को एक स्थान पर रोजगार तलाशने और रहने की सुविधा मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- NCR में ताइवान सिटी और मेडिकल हब बनाने को मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.