NCR के यीडा क्षेत्र में बसेगी चीन जैसी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी, क्या होगा फायदा
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में चीन की तर्ज पर इंटरनेशनल ट्रेड सिटी विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। प्रस्तावित सिटी को व्यापार, उद्योग और निर्यात के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इंटरनेशनल ट्रेड सिटी के माध्यम से क्षेत्र के औद्योगिक उत्पादों को एक ऐसा संगठित और स्वीकृत बाजार उपलब्ध होगा, जहां उत्पादों का प्रदर्शन, बिक्री और निर्यात एक ही प्लेटफॉर्म से किया जा सकेगा। इससे स्थानीय उद्यमियों और औद्योगिक इकाइयों को नए खरीदारों तक पहुंच बनाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रस्तावित इंटरनेशनल ट्रेड सिटी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े औद्योगिक उत्पादों के लिए व्यवस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.