गाजियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। काफी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर नाले किनारे बनी 500 सौ से अधिक झुग्गियों के साथ कई पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में काफी समय से नाले के एक ओर अवैध कब्जे कर झुग्गियां और पक्के निर्माण कर दिए गए थे। इससे न केवल नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और फैक्ट्री संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण सड़क और नाले की जमीन तक पूरी तरह घेर ली गई थी। क्षेत्र में नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाल...