फरीदाबाद, जून 5 -- दिल्ली से सटे फरीदाबाद की एक घनी बस्ती में इन दिनों बुलडोजर का खौफ है। 300 मकानों को तोड़ने के बाद इस पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। 10 हजार मकानों वाले नेहरू कॉलोनी में बुधवार कई बुलडोजर एक साथ गरजे और सैकड़ों मकानों को पत्थर-पत्थर कर दिया। इसके बाद गुरुवार को तोड़फोड़ नहीं हुई पर यह कुछ घंटों की ही राहत थी। कॉलोनी में फैले मलबे की वजह से कार्रवाई रोकी गई नगर निगम की टीम ने मलबा साफ करने का काम किया। अधिकारियों के अनुसार मलबा हटने के बाद बचे हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। नगर निगम 300 मकानों के मलबे को हटाने में जुटा हुआ है। दरअसल, बुधवार को हुई बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था। गुरुवार को नगर निगम की जेसीबी और अन्य मशीनें दिनभर मलबा हटाने और रास्ते साफ करने में लगी रहीं। कई स्थानों...