फरीदाबाद, जून 28 -- फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी के बाद बल्लभगढ़ नगर निगम की जमीन पर बने बापू नगर पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने यहां करीब 800 परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बापू नगर के लोग पुनर्वास के बिना कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। निगम के अनुसार करीब 10 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर यह बस्ती बसाई गई है। यहां लगभग 800 सौ परिवार रह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस की अवधि बुधवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एक दशक में बसीं 1000 से अधिक अवैध काॅलो...