फरीदाबाद, सितम्बर 15 -- स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के रिहायशी इलाकों में चल रही दुकानें, होटल-रेस्तरां बंद किए जाएंगे। ऐसी कमर्शियल गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में विभाग की ओर से करीब 80 संपत्ति मालिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने संबंधित भवनों मालिकों को एक सप्ताह जवाब देने और कब्जे हटाने के निर्देश दिए है। इसके बाद सीलिंग कार्रवाई शुरू कर की जाएगी। ग्रीन फील्ड कॉलोनी दिल्ली क्षेत्र लगती पॉश कॉलोनी है, जहां रिहायशी इलाके में अनेक लोगों ने व्यवसायिक गतिविधियां चालू कर रखी है। किसी ने प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय खोला हुआ है तो कोई होटल, रेस्तंरा और परचूने की दुकान आदि खोले हुए हैं। सुबह -शाम तक यहां भारी...