गुरुग्राम, जुलाई 1 -- गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर जल्द ही टोल वसूली से राहत मिल सकती है। टोल वसूली की समयसीमा कल खत्म हो रही है, जिसे पहले 2 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। यह सड़क टोल-फ्री होने से हर दिन यहां से गुजरने वाले करीब 55 हजार वाहनों को राहत मिलने की उम्मीद है। टोल कंपनी के साथ राज्य सरकार का करार खत्म हो चुका है। पीडब्लूडी विभाग के अनुसार वर्ष 2009 में शुरू हुई गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल रोड परियोजना के तहत रिलायंस इंफ्रा की ओर से फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड का निर्माण कराया गया था। परियोजना पूरी होने के बाद कंपनी ने गुरुग्राम में बंधवाड़ी टोल प्लाजा स्थापित कर टोल वसूली शुरू की थी। टोल वसूली की अवधि 31 मई 2026 तक थी। इसके बाद कंपनी के अनुरोध पर इसे 12 जून तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद सरकार ने फिर से टोल वसूली की अव...