नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- महाराष्ट्र में इन दिनों एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर काफी गहमा-गहमी चल रही है। एक तरफ एनसीपी के नेता शरद पवार से मुलाकात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कई नेता विलय की संभावनाओं को खारिज कर रहे हैं। इसी बीच शिवसेना नेता रामदास कदम के दावे से पारा और चढ़ गया। उन्होंने कहा कि अजित पवार के प्लेन क्रैश में सुनील तटकरे का हाथ हो सकता है और इसकी जांच कराई जानी चाहिए। कई नेताओं का कहना है कि तटकरे ही एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय में रोड़ा अटका रहे हैं क्यों कि विलय के बाद सुप्रियी सुले और सुनेत्रा पवार का कद तो बड़ा रह सकता है लेकिन इससे सुनील तट का कद कम हो सकता है।विधायक और नेता मांग रहे जवाब एनसीपी का एक असंतुष्ट गुट चाहता है कि दोनों पार्टियों का विलय हो जाए। लेकिन स्थिति अब तक भ्रम की बनी हुई है। ऐसे में कई विधायक...