नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है कि क्या शरद पवार की पार्टी फिर से एक हो सकती है? इस सवाल का जवाब अलग-अलग जगह से अलग-अलग आ रहा है। लेकिन इस मामले में अब एक पक्ष सुप्रिया सुले ने इसकी संभावना को खारिज किया है। उन्होंने दिवंगत एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके निधन के बाद इस तरह की बात खत्म हो चुकी है। हाल के दिनों में विलय की खबरों में आई तेजी पर बात करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में चलती एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें न तो ऐसा कोई प्रस्ताव मिला है और न ही इस मामले में उनसे किसी ने संपर्क किया है। उन्होंने कहा, "मुझे वि...