NCP एकजुट, कोई भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ेगा, संजय राउत के दावे पर सुनील तटकरे
मुंबई, नवम्बर 12 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पार्टी की एकजुटता की बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता संजय राउत के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि पार्टी के 20-30 विधायक संगठन छोड़ सकते हैं। तटकरे ने जोर देकर कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और उनका कोई भी विधायक संगठन छोड़कर नहीं जाएगा। तटकरे ने संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से श्री राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने राउत को एक वरिष्ठ पत्रकार बताया, जिनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं लेकिन साथ ही उन पर यह आरोप भी लगाया कि वे हर सुबह मनगढ़ंत कहानियां फैलाते हैं और नये राजनीतिक नैरेटिव गढ़ते हैं। तटकरे ने कहा, "हमारी पार्टी एकजुट है। सभी 41 विधायक सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। कोई कहीं नहीं जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.