नई दिल्ली, जुलाई 13 -- NCL Recruitment 2026 online form: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और विशेषकर माइनिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड की मिनिरत्न सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने स्टैच्यूचरी माइनिंग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से मध्य प्रदेश के सिंगरोली जिले और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एनसीएल की विभिन्न खदानों और प्रतिष्ठानों में नियमित नियुक्तियां की जाएंगी।पदों की डिटेल्स और शानदार सैलरी पैकेज एनसीएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 259 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों का वर्गीकरण और उनकी बेसिक सैलरी इस प्रकार निर्धारित की गई है: माइनिंग सिरदार ...