नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी घोषित कर दिया है। इस दर्जे के बाद अब यह संस्था डिग्री भी दे सकेगी। इस नये दर्जे से एनसीईआरटी का काम सिर्फ स्कूली पाठ्यक्रम बनाने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अब यह संस्था डॉक्टरेट और नये तरह के कोर्स समेत कई तरह के अकादमिक कार्यक्रम भी शुरू कर सकेगी। तीस मार्च को शिक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की। इसमें एनसीईआरटी और उसकी छह सहयोगी इकाइयों को यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत एक 'विशेष श्रेणी' में 'डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी' घोषित किया गया है।शिक्षा मंत्रालय ने UGC की सलाह पर लिया बड़ा फैसला अधिसूचना में कहा गया है, 'शिक्षा मंत्रालय यूजीसी की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प...