नई दिल्ली, जुलाई 30 -- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए साइबर सुरक्षा को भी शामिल कर लिया है। इसी दिशा में महाराष्ट्र निदेशालय के 30 एनसीसी कैडेट्स ने पहली बार साइबर डिफेंडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रशिक्षण का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT), छत्रपति संभाजीनगर के सहयोग से किया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट में एनसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस कोर्स का उद्देश्य कैडेट्स को तेजी से बदलते साइबर सुरक्षा परिदृश्य से परिचित कराना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को डिजिटल सिस्टम में मौजूद कमजोरियों की पहचान करना, नेटवर्क सुरक्षा को मजबूत बनाना और साइबर हमलों की स्थिति में प्रभावी...