नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने नीट एसएस 2026 परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट सुपर स्पेशियलिटी (SS) परीक्षा 11 और 12 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी, जिसमें अलग-अलग ग्रुप शामिल होंगे। NBEMS जल्द ही एक इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों को NEET SS 2026 के रजिस्ट्रेशन की तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कैलेंडर में विभिन्न DrNB एवं DNB परीक्षाओं के लिए एक संशोधित और संभावित समय सारणी जारी की गई है। बोर्ड ने अक्टूबर 2026 और अप्रैल 2027 सत्रों के लिए अंतिम परीक्षाओं की तारीखों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा पहले निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 30 अगस्त 2026 को होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.