नवादा, जून 28 -- Nawada News वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की बरनावां पंचायत के मुखिया अरविंद शर्मा ने टीका बीघा निवासी मुन्ना यादव के विरुद्ध घर के पास से बुलाकर मारपीट करने तथा 12 लाख रुपया रंगदारी मगाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुखिया द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम में मुन्ना यादव द्वारा बुलाया गया। जहां पहुंचने के बाद छठ घाट निर्माण को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी बीच आरोपित द्वारा मारपीट किया जाने लगा तथा 12 लाख रंगदरी की मांग की गई। हालांकि किसी प्रकार वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...