नवादा, जून 28 -- Nawada News शनिवार को थाना क्षेत्र के गुफा मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। नरहट थाना क्षेत्र के बभनौर निवासी उमेश यादव की पत्नी रीना देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर हिसुआ बाजार डॉक्टर के पास जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दूसरे बाइक सवार जख्मी की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदसेना निवासी मो. तस्सलीम के पुत्र मो. कैफ के रूप में की गई है। जख्मियों में रीना देवी की स्थिति गंभीर बताई गई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर कर दिया गया है। जख्मी मो कैफ ने बताया कि वह नदसेना से नवादा मुहर्रम का जुलूस देखने जा रहा था।...