नवादा, जून 29 -- Nawada News नवादा जिले के शहरी क्षेत्र में वर्तमान तक झुग्गियां बेहाल है, जिससे शहर का नारकीय हाल है। झुग्गियों के कायाकल्प पर किसी स्तर पर ध्यान नहीं दिया गया। बल्कि नगर संबंधित नगर निकायों ने झुग्गियों में रहने वालों के लिए योजना बनाने में लगातार अनदेखी की। इस अनदेखी का फलाफल यह रहा कि आज तक झुग्गी वालों की किस्मत नहीं बदल सकी। स्थिति तो यह है कि अब धीरे-धीरे झुग्गी वाली बस्तियां बड़ी होती जा रही हैं और साथ ही समस्याएं भी बड़ी होती जा रही हैं। हालांकि, सिर्फ नवादा शहर में मलिन बस्तियों का अध्ययन कराया गया था तात्कालिक तीन चिह्नित मलिन बस्तियों का उद्धार कराया गया था।

झुग्गियों का कायाकल्प नवादा नगर परिषद क्षेत्र अब आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से मलिन बस्ती यानी स्लम से मुक्त हो चुका है। नवादा के तत्कालीन मुख्य पार्षद संजय ...