नवादा, जून 27 -- Nawada News प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन कर 116 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, रजौली रोहित कुमार जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना,...