Nawada News: 600 बहनों ने मंडल कारा में भाइयों की कलाई पर बांधी राखियां
नवादा, अगस्त 29 -- Nawada News: नवादा मंडल कारा में भाई-बहनों के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन करीब 600 बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी। इस दौरान कई भाइयों के आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने रोली व चंदन का टीका लगाकर भाइयों की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी और रक्षा कवच बांधा। इस दौरान उन्हें मिठाइयां भी खिलाईं। कई बहनों के साथ उनके छोटे बच्चे भी आये थे, जो मामा की गोद में खेलकर चहक रहे थे। इस दौरान भाइयों ने बहनों के माथे पर हाथ रखकर उनकी रक्षा की कसमें खाईं। इस दौरान नवादा मंडल कारा का माहौल आनंदमय हो उठा था। भाई व बहन कुछ देर के लिए मानों एक-दूसरे से बातचीत में भूल गये थे कि यह जेल है और वे यहां के बंदी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। नवादा मंडल कारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.