नवादा, अक्टूबर 24 -- किसानों ने प्रशासन के खिलाफ संघर्ष की चेतावनी दी Nawada News: संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को शहर के एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस कर जिला प्रशासन पर निशाना साधा। किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, कपिल देव प्रसाद, एवं पवन कुमार ने कहा कि कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं तो किसानों के पास संघर्ष के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। किसानों से जमीन छीनने के लिए आतुर जिला प्रशासन ने जिस पुलिसिया तांडव से मोतनाजे और मधुबन के किसानों के बीच भय का माहौल पैदा किया है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए हम सभी किसान 26 अक्टूबर को डीएम के पास जाकर अपनी मांग उनके पास रखेंगे। किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो मोतनाजे-मधुबन ही नहीं, पूरे नवादा और बिहार के किसान सड़क पर उतरेंगे। क...