नवादा, नवम्बर 19 -- हिसुआ में सड़क हादसा Nawada News: नवादा-हिसुआ मार्ग स्टेट हाईवे-08 पर बाइक से कुचलकर एक वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना बुधवार को हिसुआ थाना क्षेत्र के खानपुर मोड़ के समीप की बतायी जाती है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़कर पर रखकर नवादा-हिसुआ मार्ग को जाम कर दिया। जिससे गया व नवादा की ओर आने जाने वाले वाहनों का परिचालन मार्ग पर पूरी तरह से ठप हो गया। इधर, घटना की सूचना पर हिसुआ पुलिस ने टक्कर मारकर भाग रहे बाइक को जब्त कर लिया और बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाइक मृतका 65 वर्षीया कुंती देवी खानपुर गांव के स्व. महावीर यादव की पत्नी थीं। परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त वह खेत से धान काट कर अपने घर वापस लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची हिसुआ पुलिस ने एसआई उमेश राय की अगुवाई ...