नवादा, अगस्त 4 -- Nawada News: जिले के हिसुआ प्रखंड की दोना पंचायत के मुखिया लापता बताये जाते हैं। मुखिया रामध्यान प्रसाद नवादा के बुधौल इलाके में रहते थे। वह जमीन की खरीद-बिक्री (प्रॉपर्टी डीलर) का काम भी करते थे। पत्नी अंकिता कुमारी के मुताबिक 24 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे तक उनके मोबाइल पर बातचीत हुई है। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद बता रहा है। इसके बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। काफी खोजबीन पर पता नहीं चलने पर पत्नी द्वारा इस मामले में 01 अगस्त को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पत्नी के मुताबिक उसके पति पिछले कुछ दिनों से जमीन के कारोबार को लेकर परेशान चल रहे थे। कुछ लोगों का उनके ऊपर कर्ज हो गया था। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अब तक की मिली जानकारी के मुताब...