नवादा, अगस्त 4 -- Nawada News: महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, नवादा द्वारा सोमवार को आकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, नवादा सदर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण, सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना था। बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-181 का उपयोग कर सकती हैं।

कानूनी जानकारी कार्यक्रम में मयंक प्रियदर्शी ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की जानकारी देते हुए बताया कि दहेज लेना, देना अथवा उसकी मांग करना दंडनीय...