नवादा, सितम्बर 30 -- Nawada News: सहरसा में घटित घटना के विरोध में चिकित्सकों द्वारा पिछले तीन दिनों से जारी काम बंद हड़ताल के समाप्त होते ही नवादा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पुनः पटरी पर लौट आई हैं। मंगलवार को जैसे ही अस्पताल का मुख्य ओपीडी यानी आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट खुला, इलाज कराने पहुंचे मरीजों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बीते तीन दिनों से ओपीडी बंद रहने के कारण इलाज से वंचित सैकड़ों मरीज सुबह से ही अस्पताल परिसर में जुटने लगे थे, जिससे थोड़ी ही देर में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Siwan News सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बहाल, मरीजों को मिली राहतहड़ताल के प्रभाव ओपीडी शुरू होते ही सबसे पहले रजिस्ट्रेशन स्लिप कटवाने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें ल...