नवादा, नवम्बर 17 -- Nawada News: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। इस अवसर पर ऐतिहासिक और द्वापरकालीन हंडिया सूर्यमंदिर परिसर में अर्घ्यदान के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सूर्यमंदिर तालाब में भगवान भास्कर को अर्घ्यदान कर संतान प्राप्ति, सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य की कामना के साथ पारण कर चार दिवसीय अनुष्ठान को पूरा किया। पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अर्घ्यदान के बाद हंडिया सूर्य मंदिर में मन्नतें पूरी होने वाले कई श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। द्वापरकालीन हंडिया सूर्य मंदिर छठ घाट के अलावा ओड़ो, कोसला, रामे, जनपुरा, पावरग्रिड के निकट छठ घाट, रॉयल क्लब और नारदीगंज सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु...