नवादा, जुलाई 5 -- Nawada News: भारत विकास परिषद की ओर से स्वामी विवेकानन्द के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य पर जोर परिषद के सेवा प्रकल्प संयोजक डा. मनोज कुमार ने कहा कि छात्राएं भारतीय आहार-विहार को अपनाकर अपना सर्वांगीण विकास कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खान-पान में अंकुरित चना, मूंग और गुड़ का सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। उन्होंने भोजन में साग और सब्जियों को शामिल करने पर जोर दिया। हरी साग और सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोशक तत्व पाए जाते है। इसके अलावे सूखे मेवे, खजूर और अनार, सेव, किवी जैसे फलों में लौह-तत्व काफी मात्रा में ...