Nawada News: स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए अब 04 जुलाई तक मौका
नवादा, जुलाई 1 -- Nawada News: मगध विश्वविद्यालय बोधगया प्रशासन ने स्नातक (यूजी) सत्र 2026-30 के तहत कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों में नामांकन के लिए जारी प्रथम मेधा सूची की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून से विस्तारित कर 04 जुलाई कर दी गई है। यह आदेश मगध विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत, नवनिर्मित 17 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों और सभी संबद्धता प्राप्त कॉलेजों पर समान रूप से लागू होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार अध्यक्ष, छात्र कल्याण ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी प्राचार्यों को सूचित कर दिया है। गौरतलब है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर कल से ही नए सत्र की कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.