नवादा, अगस्त 12 -- Nawada News: बारिश की कमी के कारण हर साल जिले के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कम बारिश का असर खेती के साथ-साथ पर्यावरण पर भी पड़ता है। वर्षा की कमी से भूजल स्तर, मिट्टी की नमी और प्राकृतिक हरियाली प्रभावित होती है। वहीं, पेड़ों की संख्या कम होने से प्रदूषण का खतरा बढ़ने के साथ पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति भी उत्पन्न होती है। ऐसे में जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए वन विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Siwan News दस किमी तटबंध पर लगे पौधे कहीं - कहीं ही ले सके पेड़ का रूपपौधरोपण अभियान इसी अभियान के तहत जिले के नवादा, वारिसलीगंज और मेसकौर क्षेत्र से गुजरने वाले स्टेट हाइवे के किनारे पिछले तीन वर्षों में 23 हजार 300 पौधे लगाए गए। इनमें से ...