Nawada News: स्कूल से घर जा रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार
नवादा, जुलाई 16 -- Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को टेंपो में जबरन बैठाकर अगवा करने की कोशिश की गई। रास्ते में छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रेकी कर रहा उसका साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जमुई जिले के देवलाटांड़ गड़ही निवासी मो. दिलशाद पिता हारुद मियां और मो.अजहरुद्दीन पिता अमानत मियां के रूप में हुई है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, बुधवार को कौआकोल सरकारी विद्यालय से छात्रा पढ़कर अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में आरोपितों ने उसे डरा धमकाकर एक टेम्पो में बैठाया और गड़ही की तरफ ले जाने लगे। टेम्पो जैसे ही गुआघोघरा गांव स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.