नवादा, सितम्बर 27 -- Nawada News: कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा स्थित शिवपुर डैम से शनिवार को किशोर का शव बरामद कर लिया। शनिवार को काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने डैम से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सेखोदेवरा टोला शिवपुर निवासी सुनील रविदास के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। वह शुक्रवार को नहाने के क्रम में डैम में डूब गया था। किशोर का शव बरामद होते ही परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: सोखोदेवरा डैम में डूबा किशोर, खोजबीन जारीशुक्रवार को डैम में डूबा था किशोर शनिवार को सुबह होते ही एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम डैम के गहरे पानी में किशोर की तलाश में जुट गई। काफी देर तक टीम के सदस्य किशोर को खोजते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव डैम के किनारे झाड़ी के पास गहरे पानी से बरामद कर लिया गया...