नवादा, सितम्बर 23 -- Nawada News: सात निश्चय-03 के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं तथा सुझावों के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विद्यार्थी हितकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थान के प्रधानाचार्य-प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई ...