नवादा, जुलाई 7 -- Nawada News: सिरदला थाना क्षेत्र की राजन पंचायत स्थित पैक्स गोदाम के समीप बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच सोमवार को धनार्जय नदी में बालू के नीचे दबी एक विवाहिता का शव बरामद किया गया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी प्रमिला देवी रूप में की गई है। वह पांच दिनों से लापता थी। उसकी गुमशुदगी को लेकर अकबरपुर थाना कांड संख्या-319/26 दर्ज है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की सुबह कुछ लोग धनार्जय नदी किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक जगह पर पड़ी, जहां कई कुत्ते बालू को खोद रहे थे और आपस में लड़ रहे थे। पास जाकर देखने पर बालू के नीचे दबी एक महिला का चेहरा दिखाई दिया। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूच...