Nawada News: सिरदला में घर की पुरानी दीवार गिरी, दबकर मजदूर की मौत
नवादा, सितम्बर 9 -- Nawada News: परनाडाबर थाना क्षेत्र के सांढ़ बरदाहा गांव में मंगलवार को एक घर की पुरानी दीवार गिर गई। जिससे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगारा गांव निवासी चांदो मांझी के 40 वर्षीय मजदूर कृष्ण मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बताया जाता हैकि सांढ़ बरदाहा में मुन्ना के घर की पुरानी दीवार तोड़कर नए मकान का निर्माण कराने की तैयारी चल रही थी। उसी पुरानी दीवार को तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। मिट्टी और ईंट से बनी करीब 10 इंच मोटी दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। वह करीब 15 मिनट तक मलबे में दबा रहा। ग्रामीणों और अन्य मजदूरों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और सिरदला पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.