नवादा, अक्टूबर 7 -- Nawada News: सिरदला प्रखंड के स्थानीय नीचे बाजार स्थित ग्राम पंचायत भवन के समीप जागृति स्पोर्ट्स एंड म्यूजिक क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन की तैयारी है। शारदीय नवरात्र पर सिरदला नीचे बाजार में पूजा पंडाल हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां विभिन्न थीम और प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता रहा है। स्थायी मंदिर नहीं रहने के कारण यहां दुर्गा पूजा पंडाल हर बार आकर्षण केंद्र बना रहता है। इस वर्ष प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। 12 लाख रुपये की लागत से इस बार पूजा पंडाल में मां दुर्गा की चलंत प्रतिमा स्थापित होगी। सिर्फ मूर्ति का निर्माण तीन लाख की लागत से हो रहा है। मां अम्बे बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक तथा शेर की दहाड़ के बीच माता कौशिकी क...