नवादा, जुलाई 30 -- Nawada News: पावन श्रावण माह गुरुवार से आरंभ हो रहा है। श्रद्धालु शिवभक्त अपने ईष्टदेव के पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। भोले भंडारी के सबसे प्रिय माह सावन के अवसर पर जिले के शिवालयों की साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य पूर्ण हो चुका है। पहले दिन से ही देवों के देव महादेव का पूजन शुरू हो जाएगा, जबकि इसके साथ ही, 03 अगस्त को पहली सोमवारी का पूजन होगा, जिसको लेकर भी शिवालयों में सारी व्यवस्था अभी से ही दुरुस्त कर ली जा रही है। मंदिरों के आस-पास फूल-माला और पूजा सामग्री की अस्थायी दुकानें भी खुल चुकी हैं। तमाम तैयारियों के बीच गुरुवार से श्रावण माह में होने वाली पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिले के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पट खुलने से पूर्व सभी मंदिरों में भगवान के शृंगार और पूजन की ...