Nawada News: साधु हत्याकांड के दो शाातिर अपराधी गयाजी से गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 31 -- Nawada News: नवादा की पुलिस ने साधु चौहान हत्याकांड में वांछित दो शातिर अपराधियों को गयाजी जिले में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस की एक विशेष टीम ने दोनों को गयाजी जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पछान गांव से रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में श्रवण चौहान का बेटा विकास चौहान व उमेश चौहान का बेटा अनुज कुमार शामिल हैं। दोनों सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मिल्की बेलदारी गांव के रहने वाले हैं। इनमें से विकास पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) की धारा 03 के तहत कार्रवाई हो चुकी है। दोनों आरोपित मिल्की बेलदारी गांव के छोटू चौहान के ननिहाल में छुपे हुए थे। रजौली पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर की मॉनिटरिंग व सीतामढ़ी थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.