Nawada News: समय पर दाखिल करें टीडीएस विवरणी और जीएसटी रिटर्न
नवादा, अक्टूबर 7 -- Nawada News: नवादा की संयुक्त आयुक्त, राज्य कर मिनी ने टीडीएस विवरणी व जीएसटी रिटर्न समय पर दाखिल करने तथा टीडीएस की कटौती सही कर शीर्ष में करने की अपील की है। साथ ही जीएसटी पंजीकरण से संबंधित प्रावधानों का भी पूरी तरह अनुपालन करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित डीडीओ (आहरण एवं संवितरण अधिकारी) के लिए जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य है, चाहे उनके द्वारा टीडीएस की कटौती की गई हो या नहीं। किसी भी स्तर पर लापरवाही सरकारी राजस्व के हित में प्रतिकूल हो सकती है। वे मंगलवार को नवादा के डायट में जिले भर के डीडीओ के साथ आयोजित जीएसटी के संगत प्रावधानों, टीडीएस कटौती एवं जीएसटी रिटर्न दाखिला विषयक एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहीं थीं।
बेहतर समन्वय की अपील संयुक्त आयुक्त ने कहा कि राज्य के राजस्व संग्रहण एवं राजस्व संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.