नवादा, जुलाई 18 -- Nawada News: मंडल कारा का एक विचाराधीन बंदी शुक्रवार की शाम सदर अस्पताल से पुलिसकर्मियों को शौच जाने का झांसा देकर भाग निकला। बंदी की पहचान असगर मलिक उर्फ दारा (18) के रूप में की गयी है। वह धमौल के अलाउद्दीन का बेटा बताया जाता है। जेल में चक्कर आने पर बेहोश होने की शिकायत पर असगर मलिक को जेल के डॉक्टर की अनुशंसा पर गुरुवार को सदर अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार को उसका सीटी स्कैन कराया गया था।

बंदी की गिरफ्तारी जेल पुलिस उसे कैदी वार्ड में शिफ्ट कर वहां की पुलिस को हैंड ओवर कर लौट आया था। इसी बीच बंदी कैदी वार्ड में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को झांसा देकर भाग निकला। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। अस्पताल की सीसीटीवी की जांच की गयी और उसकी बरामदगी के लिए आसपास के इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गयी।

चोरी...