नवादा, जुलाई 27 -- Nawada News: नवादा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाये। घटना रविवार की सुबह की बतायी जाती है। मृतक 30 वर्षीय प्रदीप चौधरी बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के डोभरा पर इलाके के कारू चौधरी का बेटा बताया जाता है। घटना की सूचना पर सुबह करीब 10 बजे नगर थाने की पुलिस मौके पर सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने डाक्टरों से इस बारे में बातचीत कर उनका पक्ष जाना। डॉक्टरों के मुताबिक आरंभिक जांच में मृत्यु का कारण रिस्पायरेटरी फेल्योर पाया गया है। पुलिस ने इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार किया और पुलिस अभिरक्षा में शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। नगर ...