Nawada News: सत्र चार माह बीतने को पर नहीं मिली 33 हजार बच्चों को किताबें
नवादा, जुलाई 14 -- Nawada News: जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 33 हजार बच्चों को शैक्षणिक सत्र तीन माह बीत जाने के बाद भी पाठ्य पुस्तक नहीं मिल सकी है। जिले में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में तीन लाख से अधिक बच्चे नामांकित हैं। इनमें से बिहार शिक्षा परियोजना परिषद नवादा की ओर से अप्रैल माह में 75 फीसदी बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई गईं हैं। अभी तक 25 फीसदी यानि करीब 33 हजार बच्चों को नई किताबें नहीं मिल सकी हैं। किताबों के अभाव में इन बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुस्तक वितरण की स्थिति इस साल पुस्तक प्रकाशन की ओर से जिले को 2 लाख 53 हजार किताबें ही बच्चों को वितरित करने के लिए उपलब्ध कराई गई थी। इन किताबों का वितरण स्कूलों में बच्चों के बीच किया जा चुका है। जिले में 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.