नवादा, अक्टूबर 24 -- नवादा में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था Nawada News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को नवादा में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस दौरान सभी बूथों व आसपास के इलाकों में पुलिसबल, अधिकारी व मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहे। जिले के सभी 31 बूथों पर सशस्त्र पुलिसबल की व्यवस्था की गयी थी। नवादा के डीएम रविप्रकाश व एसपी अभिनव धीमान द्वारा लगातार बूथों का जायजा लिया जा रहा था। मुख्यालय डीएसपी निशु मल्लिक समेत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार बूथों व थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था। सभी बूथों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे। दोनों अनुमंडलों में सुरक्षा को लेकर दो सुपर जोनल प्रतिनियुक्त किये गये थे। जबकि 16 जगहों पर स्थित बूथों पर...