नवादा, जुलाई 8 -- Nawada News: नवादा शहर के विभिन्न मुख्य बस पड़ावों की बदहाली और वहां यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत अब किसी भी यात्री एवं आमजनों से छिपी नहीं है। हर दिन हजारों यात्रियों के आवागमन वाले शहर के बस पड़ाव संख्या एक और तीन में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। जिला प्रशासन और नगर परिषद के दावों के विपरीत, यहां आने वाले यात्रियों को चिलचिलाती धूप, उमस और गंदगी के बीच बसों का इंतजार करना पड़ता है। पीने के पानी से लेकर बैठने की जगह और रात के समय रोशनी की व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर अव्यवस्था का बोलबाला है। बुधौल स्थित आधुनिक सुविधाओं के साथ सुव्यवस्थित बस पड़ाव उपलब्ध तो है, लेकिन यहां तमाम कोशिशों के बावजूद बसों का ठहराव शुरू ही नहीं हो पा रहा है। यहां ठहराव न हो कर सद्भावना चौक पर अनधिकृत तरीके से वाहनों का ठहरा...