नवादा, अगस्त 30 -- Nawada News: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 04 सितम्बर को मनाया जाने वाला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव इस बार विशेष आध्यात्मिक उत्साह लेकर आ रहा है। इस वर्ष की जन्माष्टमी पर एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद फलदायी माना गया है। इस वर्ष जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत मेल हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण का जन्म जिस तिथि, नक्षत्र और योग में हुआ था, ठीक वैसा ही दुर्लभ संयोग इस बार बन रहा है। इस योग में की गई पूजा-अर्चना और व्रत से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन के तमाम कष्ट दूर होते हैं। स्थानीय ज्योतिषचार्यों का कहना है कि यह संयोग विशेष रूप से संतान प्राप्ति, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति के ल...