Nawada News: शारदीय नवरात्रि : कलश स्थापना के साथ आज से पूजनोत्सव की शुरुआत
नवादा, अक्टूबर 11 -- नवरात्रि की तैयारियां और बाजार में रौनक Nawada News: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार से हो रही है। नवरात्रि व दशहरा को लेकर जिले भर में उत्सवी माहौल बन गया है। श्रद्धालु माता भक्तों में अपार हर्ष दिख रहा है। एक तरफ जहां सभी दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों व अन्य पूजन स्थलों पर शारदीय नवरात्रि को लेकर साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य अंजाम दिया जा चुका है, वहीं मंदिरों में पूजन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन रविवार को सभी दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों समेत माता भक्तों के घरों में कलश स्थापना की जाएगी। कलश की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं ने शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक कलश समेत नौ दिनों की पूजा के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी की। शहर में स्थित पूजन सामग्रियों की दुकानों पर ग्राहकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.