नवादा, नवम्बर 7 -- धनतेरस पर यातायात व्यवस्था Nawada News: धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को शहर में जाम व खरीदारी के लिए जुटी लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर आने वाले मार्गों में आंशिक बदलाव किये गये हैं। मुख्य रूप से ई-रिक्शा को शहर के भीतर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर में भारी भीड़ व लोगों को मार्केटिंग करने में आ रही असुविधा को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा तात्कालिक व्यवस्था की गयी है। इसके तहत रजौली बस स्टैंड की ओर से खुरी नदी पुल की ओर आने वाले ई-रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ई-रिक्शा इस मार्ग से शहर के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं भगत सिंह चौक से शहर की ओर आने वाले ई-रिक्शा को वहीं पर रोक दिया गया है। उन्हें शहर के भीतर आने की इजाजत नहीं दी गयी है। साथ ही इंदिरा चौक से भगत सिंह की ओर जाने वाले ई-रिक्...