नवादा, जुलाई 25 -- Nawada News: शुक्रवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में मॉनसून की मूसलाधार बारिश आधे घंटे तक हुई। शहर में आधे घंटे तक हुई मॉनसून की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। तेज बारिश के बाद शहर के कई जगहों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के थाना रोड, विजय बाजार, बुधौल रोड, गोंदापुर, भदौनी, शांति नगर सहित कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर तालाब का नजारा दिखने लगा। जिसके कारण दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई। कई जगह लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखे। सबसे अधिक परेशानी सदर अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हुई। अस्पताल परिसर और आसपास जलजमाव होने से मरीजों को इलाज के ...