नवादा, सितम्बर 29 -- Nawada News: मशाल खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर नवादा जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में, 26 एवं 28 सितंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों एवं नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: 76 शिक्षकों को मिला बैटरी टेस्ट और पंजीकरण का प्रशिक्षणप्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर बच्चों की खेल प्रतिभा की पहचान कर टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित करना तथा विद्यालय स्तरीय टीम का गठन करना है। इसके लिए बच्चों का आठ प्रकार का बैटरी टेस्ट कराया जाएगा। इसमें ऊंचाई एवं वजन माप, 30 मीटर फ्लाइंग रेस, शटल रन, वर्टिकल जंप, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, बॉल थ्र...